प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए अतिरिक्त बजट की मांग, डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी को लिखा पत्र

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए अतिरिक्त बजट की मांग, डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी को लिखा पत्र

– तीन महीने का विशेष निगरानी अभियान चलाने और टास्क फोर्स गठित करने का आग्रह, मरम्मत कार्यों में विभागों की जवाबदेही तय करने पर दिया जोर

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अतिवृष्टि यानी भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने, विशेष टास्क फोर्स गठित करने और अगले तीन महीने तक विशेष निगरानी अभियान चलाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर विकास परियोजनाओं के साथ आम नागरिकों की स्थानीय समस्याओं का समाधान भी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, मेट्रो, एक्सप्रेसवे और अन्य बड़ी आधारभूत संरचना परियोजनाओं के विस्तार से उत्तर प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार को नई गति मिली है।

उनके अनुसार, प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) लगभग 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 39.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि बजट का आकार लगभग 3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश को राजस्व अधिशेष वाला राज्य बताते हुए विकास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया।

विधायक ने कहा कि भारी वर्षा के कारण प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनकी शीघ्र मरम्मत जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने जोर दिया कि केवल समस्याओं को उठाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।

डॉ. सिंह ने सुझाव दिया कि लोक निर्माण विभाग, नगर निगमों एवं नगर निकायों, जिला पंचायतों, विकास प्राधिकरणों और अन्य संबंधित विभागों की स्पष्ट जवाबदेही तय की जाए।

प्रत्येक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तैयार करने के साथ मरम्मत की समय-सीमा और उत्तरदायी अधिकारियों का निर्धारण किया जाए।

इसके अलावा, नियमित निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच और नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरम्मत कार्यों का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, निरंतर सहयोग और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास, निवेश और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि बड़े विकास लक्ष्यों के साथ स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देना सुशासन की वास्तविक पहचान है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने विश्वास जताया कि अतिरिक्त बजट, विशेष टास्क फोर्स और तीन महीने के सघन निगरानी अभियान से सड़क मरम्मत के कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।

इससे प्रदेश के शहरों, कस्बों, वार्डों और गांवों में नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें