प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या मंडल » खबर का पेज

रौजागांव चीनी मिल के द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

रौजागांव चीनी मिल के द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत गन्ना प्रजातियों एवं बेसिक कोटा के महत्व की दी गई जानकारी

रिपोर्ट :- फ़तेह खान

विज्ञापन | Advertisement

रुदौली-अयोध्या। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की इकाई रौजागांव द्वारा फैजाबाद जोन के गांव सरायनामू में शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसान गोष्ठी एवं कृषक प्लॉट भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के प्रति जागरूक करना, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना तथा गन्ने की उत्पादकता एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रेरित करना रहा है। कार्यक्रम में बलरामपुर समूह के सीओईसी हेड राजीव गुप्ता ने किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के महत्व एवं लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक विधि से गन्ना बुवाई करने, उन्नत एवं उपयुक्त गन्ना प्रजातियों का चयन करने, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, उचित सिंचाई तथा फसल को रोगों एवं कीटों से सुरक्षित रखने के संबंध में किसानों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने गन्ना आपूर्ति में बेसिक कोटा के महत्व और नई गन्ना आपूर्ति नीति के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक गन्ना ब्रजपाल सिंह ने किसानों को गन्ने की नवीन प्रजातियों को०शा० 23232, को०लख० 21201 एवं को०लख० 14201 की विशेषताओं एवं उनकी उपयुक्तता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से इन उन्नत प्रजातियों की अधिक से अधिक बुवाई करने तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर बेहतर उत्पादन एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने की अपील की। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के गन्ना प्लॉटों का भ्रमण कर फसल की स्थिति का अवलोकन भी किया गया। इस दौरान खेत की उचित तैयारी, निर्धारित दूरी पर बुवाई, संतुलित पोषण, समय पर सिंचाई एवं समुचित फसल प्रबंधन के बारे में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण गन्ना उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। चीनी मिल्स द्वारा किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ने, समय पर कृषि कार्य सुनिश्चित करने तथा शरदकालीन गन्ना बुवाई का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। मिल प्रबंधन का उद्देश्य किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर गन्ने की खेती को अधिक लाभकारी बनाना तथा मिल एवं किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम में अक्षय श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (सीओईसी), बृजभूषण दुबे प्रबंधक (सीओईसी), रीजनल हेड अजीत कुमार राय, अविनाश तिवारी, शमशेर सिंह, राहुल सोम, अमित वर्मा, गंगाधर दुबे सहित फैजाबाद जोन के सभी फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रगतिशील किसानों ने सहभागिता की।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें