प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » प्रयागराज » खबर का पेज

शंकरगढ़ थाने में अब नहीं चलेगी दलालों की दादागिरी, थाना प्रभारी का सख्त अल्टीमेटम*

शंकरगढ़ थाने में अब नहीं चलेगी दलालों की दादागिरी, थाना प्रभारी का सख्त अल्टीमेटम*

*शंकरगढ़ थाने में अब नहीं चलेगी दलालों की दादागिरी, थाना प्रभारी का सख्त अल्टीमेटम*

*थाना में न सिफारिश, न दलाली, सिर्फ ईमानदारी से न्याय-प्रीतम कुमार तिवारी*

विज्ञापन | Advertisement

*आगंतुक रजिस्टर से दलालों में हड़कंप,थाने के चक्कर काटते दिखें दलाल तो सीधे कार्यवाही का फरमान*

मानवाधिकार मीडिया
डिप्टी ब्यूरो चीफ
अजय द्विवेदी
प्रयागराज*

*प्रयागराज/शंकरगढ़*। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ थाने में जमे दलालों की अब खैर नहीं। शंकरगढ़ थाना प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी ने ऐसा सख्त फरमान सुनाया है कि दलालों में हड़कंप मचा है।
*थाना प्रभारी का ऑपरेशन क्लीन:*
*1. आगंतुक रजिस्टर अनिवार्य:* अब थाने में आने वाले हर व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, आने का कारण और सिग्नेचर रजिस्टर में दर्ज होगा। बिना एंट्री किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं।
*2. दलालों को सीधी चेतावनी:*
थाना प्रभारी ने अपने पूरे स्टाफ को सख्त हिदायत दी है – “थाने के आसपास मंडराने वाले, फर्जी सिफारिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को चिन्हित कर तुरंत विधिक कार्यवाही की जाए। कोई भी सिपाही या दरोगा ऐसे लोगों का फोन लेकर मेरे पास आया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।”
*3. सिग्नेचर से बचने के लिए गली-गली भटक रहे दलाल:*
जब से रजिस्टर सिस्टम लागू हुआ है, रोज थाने में अड्डा जमाने वाले दलाल थाने में घुसने से कतरा रहे हैं। अब वो थाने से 100 मीटर दूर चाय की गुमटी, पान की दुकान पर खड़े होकर पीड़ितों को फांसने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी भी लिस्ट तैयार हो रही है।
*थाना प्रभारी ने मानवाधिकार मीडिया से कहा -*
थाना न्याय का मंदिर है, दलाली का अड्डा नहीं। गरीब से गरीब आदमी बिना डरे सीधे मुझसे मिल सकता है। दलालों के लिए थाने में कोई जगह नहीं। अगर कोई दलाल बनकर पैसे मांगता है तो सीधे मुझे बताएं, तुरंत जांच कर एफआईआर दर्ज होगी। थाने के आसपास मंडराने वाले संदिग्ध दलालों की पहचान की जा रही है।अगर वे नहीं सुधरे तो सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।
*जनता में खुशी की लहर:*
थाना प्रभारी के इस कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि वर्षों बाद कोई ऐसा प्रभारी आया है जिसने दलालों की कमर तोड़ने का साहस दिखाया है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें