प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ में आज से सजेगी रॉयल डांडिया नाइट सीजन-2 की महफिल, 17-18 अक्टूबर को DJ की धुन पर झूमेंगे लोग

लखनऊ में आज से सजेगी रॉयल डांडिया नाइट सीजन-2 की महफिल, 17-18 अक्टूबर को DJ की धुन पर झूमेंगे लोग

– कृष्णानगर के अवस्थी लॉन में होगा दो दिवसीय आयोजन, आयोजकों ने डांडिया और गरबा प्रेमियों से परिवार के साथ शामिल होने की अपील की

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनी नगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ में नवरात्रि उत्सव की उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच रॉयल डांडिया नाइट सीजन-2 का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

कृष्णानगर स्थित अवस्थी लॉन, कानपुर रोड पर होने वाले इस कार्यक्रम में डांडिया और गरबा प्रेमियों को संगीत, नृत्य और मनोरंजन से भरपूर शाम का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को खास बनाने के लिए धमाकेदार डीजे म्यूजिक और रंगारंग माहौल की तैयारियां की गई हैं। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ शामिल होकर डांडिया और गरबा की धुनों पर थिरक सकेंगे।

आयोजन का उद्देश्य लोगों को उत्सव के माहौल में एक साथ लाना और नवरात्रि की खुशियों को यादगार बनाना है।

कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह तथा पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी (गुड्डू त्रिपाठी) के नाम मुख्य अतिथियों के रूप में दिए गए हैं। हालांकि, इन अतिथियों की कार्यक्रम में उपस्थिति की पुष्टि आयोजकों से किया जाना शेष है।

आयोजक शुभम त्रिपाठी, अमित यादव और सूरज वर्मा ने लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और डांडिया-गरबा की रंगारंग शाम का आनंद उठाने की अपील की है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें