प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या मंडल » खबर का पेज

गरीबों के उत्थान के लिए है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : रामचंद्र यादव

गरीबों के उत्थान के लिए है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : रामचंद्र यादव

माँ कामाख्या धाम में 176 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सात जन्मों तक साथ निभाने का लिया संकल्प

रुदौली व मवई ब्लॉक समेत नगर निकायों की बेटियों का हुआ विवाह, दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से संपन्न

विज्ञापन | Advertisement

रिपोर्ट :- फ़तेह खान

रुदौली-अयोध्या। प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब और मजदूरों की तरक्की एवं खुशहाली के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनने और सम्मानपूर्वक जीवन की शुरुआत करने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी इसी दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बातें रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने शुक्रवार को माँ कामाख्या धाम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक करीब 2500 बेटियों की शादी कराई जा चुकी है। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विकास को रोकने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम में कुल 176 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें मवई ब्लॉक के 49, रुदौली ब्लॉक के 86, माँ कामाख्या नगर पंचायत के 21 और रुदौली नगर पालिका के 20 जोड़े शामिल रहे। दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि माँ कामाख्या धाम परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 176 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। इनमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह में नवदंपतियों को योजना के तहत निर्धारित गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया गया, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें।
विवाह समारोह के दौरान लोक गायिका पूजा कौशल ने विवाह एवं मंगल गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आनंदमय, भावुक और पारंपरिक रंग में सराबोर कर दिया। नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव, उमाशंकर सिंह, सभासद सुनीता लोधी, दीपक तिवारी और माधुरी सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली के निदेशक रामप्रेस यादव ने किया। इस अवसर पर निदेशक परियोजना डॉ. श्वेता वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पांडेय, एसडीएम रुदौली विनोद कुमार गुप्ता, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर, बीडीओ मवई अखिलेश मिश्रा, बीडीओ रुदौली अखिलेश कुमार गुप्ता, शीतला प्रसाद शुक्ला, निर्मल शर्मा, रामबरन चौहान, मनमोहन पांडेय, बब्लू यादव, राजेश कुमार, राकेश रावत, जंग बहादुर यादव, हेतुलाल लोधी, अजय कुमार शुक्ला, अमरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रवीण यादव, कुलदीप सोनकर, लालजी चौरसिया, मो. अरसलान, एडीओ भगवानदीन, एडीओ समाज कल्याण रवीश कुमार मिश्रा और राजेंद्र कुमार सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें