प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या मंडल » खबर का पेज

एसडीएम ने भेलसर में मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

एसडीएम ने भेलसर में मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को युवाओं में दिखा उत्साह

पात्र नागरिक अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन : एसडीएम

विज्ञापन | Advertisement

रिपोर्ट :- फ़तेह खान

-अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और दर्ज विवरणों में संशोधन कराने के लिए शनिवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और नवविवाहित महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया।एसडीएम रुदौली विनोद कुमार गुप्ता ने भेलसर स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ पर बीएलओ अनीता श्रीवास्तव, जुगुल श्रीवास्तव, नीता जायसवाल और रामअवध मौजूद मिले। यहां नए मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किए। इसी क्रम में रामबाड़ी बूथ पर बीएलओ पारसनाथ, शुभम गुप्ता, उवेद उल्ला, शुभम श्रीवास्तव और सूरज पांडेय उपस्थित मिले। यहां भी लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। इसके साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता और अन्य विवरणों में गलतियों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। अभियान के लिए विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ और सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार से बीएलओ घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। अभियान का अगला विशेष दिवस 24 अक्टूबर को आयोजित होगा। पात्र नागरिक अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ के माध्यम से नाम जुड़वाने और विवरणों में संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें