प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » मध्य प्रदेश » खबर का पेज

अमानक एवं नकली खाद बेचने वाली फर्म पर एफआईआर दर्ज, गोदाम सील*

News Image

*अमानक एवं नकली खाद बेचने वाली फर्म पर एफआईआर दर्ज, गोदाम सील*

*कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर कार्रवाई, बिना लॉट नंबर की डीएपी की 5 बोरियां जब्त*

विज्ञापन | Advertisement

*प्रयोगशाला जांच में निर्धारित मानक से काफी कम पाए गए पोषक तत्व, किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*

*टीकमगढ़, 17 अक्टूबर 2026*
जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अमानक एवं नकली उर्वरक की बिक्री के मामले में मेसर्स अनिल एण्ड संस, हवेली रोड, टीकमगढ़ के प्रोपराइटर कृष्णा भामड़ी के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान संबंधित फर्म का गोदाम सील करते हुए बिना लॉट नंबर की डीएपी की कुल 5 बोरियां जब्त की गईं।

*किसान की शिकायत पर जांच, गोदाम से खाद जब्त कर किया सील*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अस्तोन, तहसील टीकमगढ़ निवासी कृषक अजय साहू एवं उनके भाई अभय साहू ने 29 सितंबर 2026 को उक्त फर्म से डीएपी एवं यूरिया खरीदा था। डीएपी की बोरी की पैकिंग पर लॉट नंबर अंकित नहीं होने के कारण उन्हें खाद के नकली होने का संदेह हुआ। इस संबंध में उन्होंने कृषि विभाग को सूचना दी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने उपसंचालक कृषि विभाग मनोज कश्यप को कार्यवाही के निर्देश दिए। उपसंचालक कृषि मनोज कश्यप के मार्गदर्शन में सहायक संचालक कृषि रवि अमलियार एवं उर्वरक निरीक्षक तथा प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कैलाश प्रसाद अहिरवार के जांच दल ने संबंधित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोदाम में बिना लॉट नंबर की डीएपी की 4 बोरियां पाई गईं। कृषक द्वारा लौटाई गई 1 बोरी को मिलाकर कुल 5 बोरियां जब्त की गईं तथा संबंधित गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

*प्रयोगशाला जांच में निर्धारित मानक से काफी कम मिले पोषक तत्व*

जब्त डीएपी का नमूना परीक्षण के लिए उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, ग्वालियर भेजा गया था। 14 अक्टूबर 2026 को प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट में उर्वरक में पोषक तत्वों की मात्रा निर्धारित मानकों से काफी कम पाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, डीएपी में नाइट्रोजन की मात्रा निर्धारित मानक 18 प्रतिशत के विरुद्ध मात्र 1.75 प्रतिशत तथा फास्फोरस की मात्रा निर्धारित मानक 46 प्रतिशत के विरुद्ध मात्र 3.20 प्रतिशत पाई गई।

प्रयोगशाला परीक्षण में पोषक तत्वों की मात्रा में भारी अंतर पाए जाने तथा बोरियों पर लॉट नंबर अंकित नहीं होने के आधार पर उर्वरक को अमानक एवं नकली पाए जाने के संबंध में कार्रवाई की गई। उर्वरक नियमों के उल्लंघन के मामले में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में संबंधित फर्म के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

*किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अमानक एवं नकली खाद की बिक्री, कालाबाजारी और किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को जिले में उर्वरक विक्रय केंद्रों एवं गोदामों का नियमित निरीक्षण करने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें