प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या मंडल » खबर का पेज

विधायक के प्रयास से रुदौली पीएचसी की बदलेगी सूरत, 3.72 करोड़ से बनेगा नया भवन

विधायक के प्रयास से रुदौली पीएचसी की बदलेगी सूरत, 3.72 करोड़ से बनेगा नया भवन

विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में भूमि की हुई जांच, जल्द शुरू होगा निर्माण

नए भवन के निर्माण से नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद

विज्ञापन | Advertisement

रुदौली-अयोध्या।
जर्जर भवन में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के दिन अब बहुरने वाले हैं। रुदौली नगर के किला चौकी के बगल स्थित वर्ष 1930 में बने पीएचसी के नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की टीम ने भूमि की जांच की। इस दौरान रुदौली
विधायक रामचंद्र यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि भूमि की जांच पूरी हो चुकी है। और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। शासन ने पीएचसी भवन के पुनर्निर्माण के लिए 3.72 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को सौंपी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने 13 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया था। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि नए भवन के निर्माण से नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। नगर निवासी विवेक गुप्ता, आरती मिश्रा और श्रिया ने बताया कि पीएचसी का भवन काफी जर्जर हो चुका है। अभी इलाज के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर सीएचसी खैरनपुर जाना पड़ता है। नया भवन बनने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के दौरान सीएंडडीएस के अवर अभियंता कुलदीप और सहायक अभियंता अजय सिंह मौजूद रहे। सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि भूमि की जांच कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें