प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

सरोजनीनगर में 188वें सप्ताह भी जारी रहा जनसेवा अभियान, 105 लोगों की आंखों की जांच और 92 को मिले चश्मे

सरोजनीनगर में 188वें सप्ताह भी जारी रहा जनसेवा अभियान, 105 लोगों की आंखों की जांच और 92 को मिले चश्मे

– विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर रहीमनगर पड़ियाना के मजरा गोडवा में जनसुनवाई, मेधावी विद्यार्थियों को साइकिलें और बच्चों के लिए यूथ क्लब गठित

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनीनगर (लखनऊ)। सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान के तहत लगातार 188वें सप्ताह जनसुनवाई एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रहीमनगर पड़ियाना के मजरा गोडवा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु आवेदन भेजे गए।

जनसुनवाई के दौरान सड़क, नाली, पेंशन, आवास, बिजली, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप, आर्थिक सहायता, लैपटॉप, ओपन जिम और बारात घर सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बाल सेवा योजना और खाटू श्याम जी के दर्शन से संबंधित मांगें भी शामिल रहीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 105 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 92 जरूरतमंदों को विधायक की ओर से चश्मे वितरित किए गए।

बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से 194वें बॉयज यूथ क्लब और 135वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब की बालिकाओं को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट दी गईं।

शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मेधावी छात्राओं मांशी, नैन्शी और अंकिता तथा छात्र अंकुश को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

डॉ. राजेश्वर सिंह का यह अभियान जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें