प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

रायबरेली जिला सहकारी बैंक का ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान: जे.पी.एस. राठौर

रायबरेली जिला सहकारी बैंक का ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान: जे.पी.एस. राठौर

– 97वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में बैंक की उपलब्धियों और भावी कार्ययोजना पर चर्चा, मार्च 2027 तक ₹300 करोड़ से अधिक ऋण वितरण का लक्ष्य

रायबरेली। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, रायबरेली की 97वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक राणा बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति के ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मा. जे.पी.एस. राठौर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री मा. मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन | Advertisement

बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बैंक की उपलब्धियों और भावी कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि सहकारिता विभाग में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद की 185 सहकारी समितियों में कंप्यूटरीकरण का कार्य प्रगति पर है।

सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत रायबरेली एवं अमेठी जनपदों में कुल 1,13,558 नए सदस्य बनाए गए हैं। इन सदस्यों के माध्यम से ₹245.99 करोड़ की धनराशि जमा हुई है। बैंक की ओर से किसानों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹225 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। वहीं, मार्च 2027 तक ऋण वितरण को ₹300 करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैंक की वित्तीय स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार की जानकारी दी गई। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में बैंक की लाभप्रदता ₹55.45 लाख थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर ₹351.71 लाख हो गई। बैंक ने आगामी वर्षों के लिए ₹1,000 करोड़ की ऋण स्वीकृति का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसके साथ ही कृषि कार्यों के लिए ऋण वितरण और उर्वरक वितरण में 25 प्रतिशत वृद्धि करने के उद्देश्य से कार्ययोजना तैयार की गई है।

कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने बटन दबाकर मॉडल शाखा सायंकालीन, रायबरेली का उद्घाटन किया। इसके अलावा विभिन्न लाभार्थियों को ऋण एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। रहड़ी-पटरी सहकारी ऋण समिति, घुरवारा के लाभार्थियों को भी चेक प्रदान किए गए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बैठक में सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसानों को सुलभ ऋण उपलब्ध कराने, सहकारी समितियों के आधुनिकीकरण और रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

बैठक में गोशालाओं के गोबर से गो-शक्ति ऑर्गेनिक उत्पाद बनाने की पहल तथा सहकारी समितियों के माध्यम से इन उत्पादों को किसानों तक पहुंचाने के प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर सदर विधायक अदिति सिंह, सलोन विधायक अशोक कुमार, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, रामलाल अकेला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इनके अलावा बैंक के संचालक मंडल के सदस्य, सहकारी समितियों के अध्यक्ष, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक द्विवेदी ने किया। अंत में बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें