*कोंच*(जालौन)सनातनी पर्व दशहरा दीपावली देवउठनी आदि त्यौहारों का महीना शुरू हो गया है जिनमें मुख्य रूप से मिठाईयां एवं खाद्य सामग्री का प्रयोग बिशेष रूप से किया जाता है लेकिन इसी त्यौहारी सीजन में मुनाफा खोर मिलावट करने से जरा भी नहीं हिचकिचाते और अपने मुनाफे के लिए लोगों की जिंदगी व सेहत तक दाव पर लगा देते हैं जिस पर अंकुश लगाने के लिए सरकारें खाद्य विभाग को आदेशित करती हैं लेकिन निचले स्तर पर अधिकारियों द्वारा खानापूर्ति करके अपनी भी दीवाली मनाने में लग जाते हैं जबकि सरकार द्वारा मिलने बाली मोटी बेतन इसी लिए दी जाती है कि त्यौहारी सीजनों पर पैनी नजर रखते हुए मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए उन पर अंकुश लगाया जाए जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर कोई असर न पड़े अब देखना है कि इस चल रहे त्यौहारी सीजन में अधिकारियों द्वारा सतर्कता बरतते हुए मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाते हैं या फिर अपनी दीपावली मनाते है
जिला संवाददाता रोहित कुमार
गोपाल द्विवेदी कि रिपोर्ट
त्योहारी सीजन में मिलावट खोर कही खराब ना कर दे सेहत

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement
