प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » मध्य प्रदेश » खबर का पेज

फायरिंग और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, खराब हुई पुलिस वाहन तो पैदल पहुंचे न्यायालय

फायरिंग और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, खराब हुई पुलिस वाहन तो पैदल पहुंचे न्यायालय

फायरिंग और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, खराब हुई पुलिस वाहन तो पैदल पहुंचे न्यायालय

शराब दुकान में सेल्समैन पर पिस्टल से फायरिंग कर लूट का मामला, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी

विज्ञापन | Advertisement

टीकमगढ़। मोहनगढ़ तिगैला स्थित शराब दुकान में सेल्समैन पर पिस्टल से फायरिंग कर लूट की वारदात का देहात थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की ब्रेजा कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर की दरम्यानी रात कुलदीप यादव निवासी शिवराजपुरा अपने साथियों के साथ ब्रेजा कार से मोहनगढ़ तिगैला स्थित शराब दुकान पहुंचा था। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान के सेल्समैन को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया और इसके बाद दुकान के अंदर घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर देहात थाने में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत धारा 109(1), 309(4), 331(6) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया।

होटल में छिपा मिला मुख्य आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा और एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस और साइबर सेल ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात का मुख्य आरोपी कुलदीप यादव टीकमगढ़ शहर के कान्हा होटल में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में शामिल निशांत अहिरवार और देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी घटना के 24 घंटे के भीतर की गई है।

मेडिकल के बाद न्यायालय ले जाते समय खराब हुई पुलिस गाड़ी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस टीम आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना हुई। इसी दौरान देहात थाना पुलिस की गाड़ी रास्ते में खराब हो गई। न्यायालय में पेशी का समय प्रभावित न हो, इसके चलते पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को सुरक्षा घेरे में लेकर पैदल ही जिला न्यायालय तक पहुंचाया। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों को न्यायालय परिसर तक ले जाते हुए लोगों की भीड़ भी नजर आई। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना प्रभारी बोले- अपराधियों पर रहेगी नजर
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रजीत यादव ने बताया कि मोहनगढ़ तिगैला की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया था। टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश की और 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

7.30 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त
पुलिस ने आरोपियों से .32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,100 रुपये बताई गई है, तथा करीब सात लाख रुपये कीमत की सफेद रंग की बिना नंबर की ब्रेजा कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार कुल जब्त मशरूका करीब 7 लाख 30 हजार 100 रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप यादव पिता जाहर सिंह यादव उम्र 28 वर्ष निवासी शिवराजपुरा थाना मोहनगढ़, निशांत अहिरवार पिता राजेश अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हीरानगर और देवेंद्र यादव पिता काशीराम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम शिवराजपुरा थाना मोहनगढ़ शामिल हैं। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपी की तलाश के साथ घटना में लूटी गई सामग्री और वारदात के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें