हापुड़ सपा नेता रविन्द्र चौधरी के आवास पर हुआ समाजवादी जन चौपाल पीडीए का आयोजन। गुर्जर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में लिया हिस्सा, सामाजिक एकता और पीडीए को लेकर हुई चर्चा गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा 60 से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रविन्द्र चौधरी के आवास राजपुर की मड़ैया में शनिवार को समाजवादी जन चौपाल पीडीए का आयोजन किया गया।
चौपाल में समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी ओमपाल सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में गुर्जर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सहभागिता की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों, पीडीए की अवधारणा तथा समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने को लेकर चर्चा की गई।मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह गुर्जर ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ जोड़ने पर जोर दिया।
वहीं रविन्द्र चौधरी ने चौपाल में पहुंचे लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद स्थापित होता है और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है।
चौपाल में मौजूद लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर रविन्द्र चौधरी,ओमपाल गुर्जर, देवेंद्र जाखड़,पिंटू प्रधान,रिजवान चौधरी,अब्दुल चौधरी,रवींद्र यादव,बिलाल सैफी,अमित,आमिर,सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा नेता रविंदर चौधरी के आवास पर जन चौपाल pda का आयोजन हुआ

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement
