जालौन। तहसील जालौन सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से कुल 77 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग से संबंधित 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण हुआ। पुलिस विभाग की 17 शिकायतों में 4, नगर पालिका की 18 में 5, खंड विकास विभाग की 9 में 2 तथा समाज कल्याण विभाग की 2 में 1 शिकायत का मौके पर समाधान किया गया। बिजली विभाग की एक, पूर्ति विभाग की एक तथा अन्य विभागों की 8 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि फरियादियों को वास्तविक राहत मिले। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर जांच कर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्या के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, सीओ अजय कुमार, नगर पालिका से सुशील दोहरे सीएम ओ के अलावा चिकित्सा अधीक्षक जालौन श, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला संवाददाता रोहित कुमार गोपाल द्विवेदी कि रिपोर्ट
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 77 शिकायतें, 25 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement
