प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » छत्तीसगढ़ » खबर का पेज

नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता भी रैली में हुए शामिल

नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता भी रैली में हुए शामिल

दुर्गुकोंदल। ” नशा मुक्त भारत अभियान”
नशा मुक्त समाज के निर्माण और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेजस विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल के उपाध्यक्ष आनंद तेता भी शामिल हुए और विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगाते हुए आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपने नारों और जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आनंद तेता ने कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों और शिक्षकों द्वारा निकाली गई यह जागरूकता रैली समाज में सकारात्मक संदेश देने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को मिलकर प्रयास करना होगा।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी जागरूक करने तथा शिक्षा, खेल और 7रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रैली के माध्यम से विद्यालय परिवार7 ने समाज को नशा मुक्त बनाने और स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार पीढ़ी के निर्माण का संदेश दिया । इस दौरान शाला समिति के अध्यक्ष सुनीता बघेल, उपाध्यक्ष कमलेश मरापी प्राचार्य सी आर ठाकुर, माध्यमिक प्रधान पाठक जयंती नूरुटी पाल सर, पीटीआई सावित्री नरेटी, मीता नेताम, खोमेंद्र नेताम सर व छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थित लोग शामिल हुए।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें