चलती ट्रेन में उतरते समय प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरा युवक, घुटने से ऊपर से कटे दोनों पैर
संदीप यादव
अयोध्या=लखनऊ वाराणसी रेल खंड पर स्थित रुदौली रेलवे स्टेशन पर गुरवार की सुबह चलती ट्रेन में उतरते समय एक युवक प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिर गया। जिससे उसके दोनों पैर कटकर धड़ से अलग हो गया। और हाथ कमर में भी गंभीर चोटें आई है। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान द्वारा घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा आनन फैंनमे सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी चिकित्सकों ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।रुदौली आरपीएफ चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना सुबह आठ बजे की है। जब गाड़ी संख्या 13151 अप सियालदह एक्सप्रेस की है। घायल युवक के पास मिले आधार कार्ड के माध्यम से युवक की पहचान 21 वर्षीय रामराज पुत्र छोटेलाल निवासी अनदीपुर मजरे बूबूपुर पोस्ट शुकुल बाजार पाली जिला अमेठी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। जिस पर उसके पिता छोटेलाल व उसके भाई देशराज उपस्थित हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। परिजनों के साथ उसे लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया है।
चलती ट्रेन में उतरते समय प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में गिरा युवक घुटने के ऊपर से कटे दोनों पैर

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement


