बारिश के लिए हेमावास बांध पर नमाज़े-ऐ-
इस्तिसका अदा करवाई
पाली। बारिश के लिए मुस्लिम समाज की ओर से शुक्रवार को हेमावास बांध स्थित दरगाह पर नमाज़-ए-इस्तिसका का एहतमाम किया गया। नमाज़-ए-जुमा के बाद तमाम आइमा मसाजिद की सरपरस्ती में नमाज़-ए-इस्तिस्का अदा की गई।
विज्ञापन | Advertisement
सूफ़ी इक़बाल साहब ने नमाज़ की इमामत करवाई। इस मौके पर पाली की विभिन्न मस्जिदों के इमाम सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
नमाज़ के बाद मुल्क और शहर में अमन-चैन, खुशहाली तथा किसानों के लिए अच्छी बारिश की दुआ की गई। लोगों ने अल्लाह तआला से रहमत की बारिश नाज़िल करने और सूखे के हालात दूर करने की विशेष दुआ की।

