प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

रनियापुर में नगर निगम की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर आक्रोश, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने जांच की मांग की

रनियापुर में नगर निगम की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर आक्रोश, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने जांच की मांग की

– यूको बैंक के बगल निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स को लेकर उठे सवाल, सीमा और स्वामित्व की संयुक्त जांच की मांग

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनी नगर (रनियापुर)। यूको बैंक के बगल स्थित नगर निगम की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम की जमीन पर कब्जा किए जाने के बाद वहां कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है।

लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर किसके इशारे पर नगर निगम की भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

मामले की जानकारी मिलने पर पार्षद गीता देवी गुप्ता, सरोजनी नगर प्रथम ने भी नाराजगी जताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्षद ने कहा कि नगर निगम की भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और किसी भी व्यक्ति द्वारा उस पर अवैध कब्जा या निर्माण किया जाना गंभीर विषय है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

बताया जा रहा है कि मामला भूमि की सीमा एवं स्वामित्व को लेकर विवाद से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में राजस्व विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।

स्थानीय नागरिकों ने भी नगर निगम की भूमि को कब्जामुक्त कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि की वास्तविक स्थिति और स्वामित्व स्पष्ट होने के बाद ही निर्माण को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें