प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

अवध विहार कॉलोनी में 10 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली का निर्माण शुरू

अवध विहार कॉलोनी में 10 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली का निर्माण शुरू

– महापौर निधि से पार्षद रामनरेश रावत ने किया शिलान्यास, जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत की उम्मीद

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनी नगर, लखनऊ। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड-18 के पार्षद रामनरेश रावत (एडवोकेट) ने सोमवार को अवध विहार कॉलोनी में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क एवं पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह विकास कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल की निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।

निर्माण कार्य के तहत राज किशोर पत्रकार के घर से ऋषि राम के घर होते हुए कुंवर बहादुर यादव के घर से पहले तक करीब 90 मीटर लंबी और साढ़े चार मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क के साथ पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। पार्षद रामनरेश रावत ने भूमि पूजन किया।

इसके बाद मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव एवं रामेश्वर त्यागी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान मंडल महामंत्री राजन गुप्ता और सूर्य प्रकाश मिश्रा ने भी फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ कराया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गली में जलभराव की समस्या बनी रहती थी।

रास्ता कच्चा और ऊबड़-खाबड़ होने के चलते स्थानीय लोगों को जलभराव, कीचड़ और गंदगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बताया गया कि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 200 से 250 लोगों का आवागमन रहता है। सड़क और नाली का निर्माण पूरा होने के बाद मोहल्ले के निवासियों को इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

विकास कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने पार्षद रामनरेश रावत का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।

स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए लखनऊ सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, शिव शंकर सिंह ‘शंकरी भैया’ और नगर आयुक्त गौरव कुमार के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राजकिशोर पासी (पत्रकार), विनय वर्मा, रामकुमार गौतम (बेचा), तौहीद, दिलीप साहा, श्याम मोहन शर्मा, आलोक यादव, दीनानाथ ओझा, अशोक ओझा, फूलचंद गौतम, आशीष, राजकुमारी सहित कॉलोनी के तमाम लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें