– अनोरा मोड़ के कलियाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधे संवाद को बताया जरूरी
शकील अहमद
लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में “आपका विधायक, आपके द्वार” के 186वें कार्यक्रम का आयोजन आर.के. मैरिज लॉन, अनोरा मोड़, कलियाखेड़ा में किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, हालांकि उनकी टीम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सरोजनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने सहभागिता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि “आपका विधायक, आपके द्वार” जैसे कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधे संवाद का माध्यम हैं।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
पार्षद गीता देवी गुप्ता ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे इस जनसंपर्क अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विधायक की टीम के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के हित में सभी
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर सकारात्मक प्रयास जारी रखने चाहिए, जिससे क्षेत्र का विकास और जनसमस्याओं का समाधान निरंतर आगे बढ़ता रहे।




