प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

महराजगंज के दो शिक्षकों को मिला एडुलीडर्स सम्मान, अरविंद विश्वकर्मा बने सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षक

महराजगंज के दो शिक्षकों को मिला एडुलीडर्स सम्मान, अरविंद विश्वकर्मा बने सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षक

– नवाचारी शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अरविंद विश्वकर्मा सम्मानित, नागेन्द्र चौरसिया को मिला कर्मयोगी शिक्षक सम्मान

सौरभ जायसवाल

विज्ञापन | Advertisement

महराजगंज। क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गिरहिया बंजारी पट्टी के शिक्षक श्री अरविंद विश्वकर्मा को मथुरा जनपद में आयोजित एडुलीडर्स सम्मान समारोह 2026 में जनपद का सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षक के रूप में एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

वहीं पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ के शिक्षक श्री नागेन्द्र चौरसिया को जनपद के एडुलीडर्स कर्मयोगी शिक्षक का सम्मान प्राप्त हुआ। श्री चौरसिया महराजगंज एडुलीडर्स यूपी के जनपद संयोजक भी हैं और शिक्षकों को प्रेरित होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

मथुरा में आयोजित सम्मान समारोह में एडुलीडर्स के संस्थापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री सर्वेष्ट मिश्रा, मथुरा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा डायट के प्रवक्ता श्री मनोज वार्ष्णेय, के.एम. यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बताया गया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों से शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले एक-एक शिक्षक का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस सम्मान से महराजगंज जिले का मान बढ़ाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सुरजीत सिंह, डायट प्राचार्य श्री अभिजीत सिंह, जिला समन्वयक एमडीएम श्री शैलेंद्र वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी श्री पिंगल प्रसाद राणा एवं श्री हेमंत कुमार मिश्रा, एआरपी पंकजश्री गुप्ता, श्री रवि कुमार गुप्ता और श्री धन्नू चौहान ने दोनों शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें