– एमएलसी प्रत्याशियों का स्वागत कर संजय गुप्ता ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और समाज के हर वर्ग की आवाज सदन तक पहुंचाने की अपील की
शकील अहमद
सरोजनी नगर। लखनऊ में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के नामांकन कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने पहुंचकर पार्टी के एमएलसी प्रत्याशियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रत्याशियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि विधान परिषद का सदस्य बनने के बाद जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को सदन तक पहुंचाने का कार्य करें और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। नामांकन के इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
संजय गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एमएलसी प्रत्याशियों को नामांकन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।




