प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी देश में नंबर-1, 8.67 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी देश में नंबर-1, 8.67 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

– डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- स्वच्छ ऊर्जा को जनभागीदारी से जोड़कर उत्तर प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा, युवाओं के लिए ग्रीन जॉब्स के अवसर भी बढ़े

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत संचयी रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में देश में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 8.67 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिनकी कुल क्षमता 2,911 मेगावाट से अधिक है।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के विजन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को जनभागीदारी से जोड़कर उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सितंबर 2026 में उत्तर प्रदेश में 74,796 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन हुए, जो देश में सर्वाधिक हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 2,493 इंस्टॉलेशन हुए और 30 सितंबर को एक दिन में 3,389 इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड बना। सितंबर में देशभर में हुए कुल 4,38,815 इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 17 प्रतिशत रही।

उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर का विस्तार आम परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी के विस्तार के साथ युवाओं के लिए ग्रीन जॉब्स और ग्रीन स्किल्स के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में 8,000 से अधिक सोलर वेंडर्स सूचीबद्ध किए गए हैं और इससे 1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। सोलर सिस्टम की डिजाइन, इंस्टॉलेशन, सर्विस और मेंटेनेंस से जुड़े क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुसार, सरोजनीनगर में भी हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 60 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 8 आरडब्ल्यूए में कम्युनिटी सोलर प्लांट, 5 सोलर ट्री, 1,900 से अधिक सोलर लाइट्स और 7 ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी पहलें की गई हैं। माती गांव को सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की पहल भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, हरित क्षेत्र और ईवी जैसी पहलों के माध्यम से ‘स्वच्छ यूपी–स्वस्थ यूपी’ की दिशा में मजबूत और टिकाऊ विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए प्रेरक है और प्रदेश आने वाले समय में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य हासिल करेगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें