ईंटों, जालौन। कुठौंद ब्लॉक क्षेत्र के ईंटों गांव में अस्थाई गौशाला हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने अब स्थायी गौशाला बनवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए दिन-रात परेशान होना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि अस्थाई गौशाला रहने के दौरान गोवंश को रखने की व्यवस्था थी, लेकिन इसके हटने के बाद छुट्टा पशु खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि ईंटों क्षेत्र में जल्द स्थायी गौशाला का निर्माण कराया जाए, ताकि गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सके और किसानों की फसलों को भी राहत मिले। ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी गौशाला बनने से गांव में गोवंश की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक पहल करेगा। इससे किसानों और गोवंश दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है।
जिला संवाददाता रोहित कुमार
रिपोर्टर -गोपाल दुवेदी

