प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या » खबर का पेज

एसडीएम रुदौली व सीओ ने रामसनेहीघाट का किया निरीक्षण

एसडीएम रुदौली व सीओ ने रामसनेहीघाट का किया निरीक्षण

एसडीएम रुदौली व सीओ ने रामसनेहीघाट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अयोध्या= मंगलवार को उपजिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविन्द सोनकर द्वारा रामसनेहीघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त एवं व्यवस्थित रखी जाएं। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कि घाट पर साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही भीड़ की स्थिति में आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। वहीं क्षेत्राधिकारी अरविन्द सोनकर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है। कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाट पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन द्वारा आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है। कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें