एनएचएम कर्मियों ने आंदोलन को लेकर सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने आगामी आंदोलन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के चिकित्सा अधीक्षक संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के दौरान अधीक्षक ने एनएचएम संगठन के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजीव यादव, डॉ. सबीना, डॉ. उपेंद्र, बीपीएम आशुतोष सिंह, पीएमडब्ल्यू सईद, स्टाफ नर्स सोनी, प्रतिभा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
8 से 11 अक्टूबर तक सीएमओ कैंपस अयोध्या में आंदोलन प्रस्तावित।
मांगें पूरी न होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना शुरू करने की चेतावनी।
विज्ञापन | Advertisement



