गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के लोग
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अयोध्या=बीते मंगलवार की देर रात उमापुर बाबा बाजार क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में मकान की दीवारें, फर्श और टीनशेड की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घर में मौजूद परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गए। नही तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी लोग तुरन्त जग गए। और काफी घबरा गए। और सभी अपने घरों से बाहर निकल कर घटना स्थल पर पहुंचे। तो उन्हें पता चला कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। और पड़ोसी के घर में तेज़ आग लगी हुई है। लोग तुरन्त आग बुझाने का प्रयास करने के साथ साथ इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम रुदौली को दी। जानकारी के अनुसार बीती देर रात समय करीब 10:32 बजे उमापुर बाबा बाजार, रुदौली क्षेत्र में संजू गौतम पत्नी चैतराम के मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर के फटने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर यूनिट टीम के चालक बृजपाल, चर्चित फायरमैन सद्दाम हुसैन, सतीश गोंड, फैय्याज अहमद व अनूप पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग की चपेट में आने से पहले ही टीम ने मकान में रखे दूसरे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। और जिससे एक बड़े हादसे की आशंका टल गई। इसके बाद फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। फायर टीम ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वहीं सिलेंडर ब्लास्ट के कारण मकान की दीवारों, फर्श और टीनशेड की छत को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर यूनिट की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। और दूसरे सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। नही तो कोई ओर बड़ी घटना हो सकती थी।
गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग बाल बाल बचे परिवार के लोग

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement


