प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

सरोजनीनगर में खुले विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आया ट्रक चालक, करंट लगने से मौत

सरोजनीनगर में खुले विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आया ट्रक चालक, करंट लगने से मौत

– 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने का आरोप, परिजनों ने घटना की सूचना देर से देने और लापरवाही के लगाए आरोप

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनी नगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में खुले विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद विद्युत विभाग और संबंधित कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने घटना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, रिलीफ पेपरवर्क्स एलएलपी कंपनी के प्लॉट नंबर 213, बेहतवा, परगना बिजनौर, तहसील सरोजनीनगर, कान्हा उपवन रोड, सफेद एक्सप्रेस, लखनऊ स्थित परिसर में विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया है। आरोप है कि ट्रांसफार्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक राधे लाल, निवासी पिपरौली, साउथ सिटी, 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि घटना के तत्काल बाद उन्हें चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करा दी जाती तो संभवतः उनकी जान बचाई जा सकती थी।

परिजनों के मुताबिक, घटना की सूचना उन्हें करीब एक घंटे बाद दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और राधे लाल को सरोजनीनगर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सरोजनीनगर पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हादसे के बाद विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सवाल यह है कि 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर को खुले में क्यों छोड़ा गया और उसके आसपास सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम क्यों नहीं किए गए। यदि ट्रांसफार्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग होती तो क्या हादसे को टाला जा सकता था, यह भी जांच का विषय है।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विद्युत विभाग और संबंधित कंपनी की कथित लापरवाही की जांच कब होती है और जांच में जिम्मेदारी तय होने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हादसे की वास्तविक परिस्थितियां और अधिक स्पष्ट हो सकेंगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें