प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » झांसी » खबर का पेज

संस्था द्वारा आयोजित मिशन शक्ति अभियान फेस-5.0 अंतर्गत आत्मरक्षा-स्वसुरक्षा जन जागृति कार्यशाला गुड टच- बैड टच संपन्न

संस्था द्वारा आयोजित मिशन शक्ति अभियान फेस-5.0 अंतर्गत आत्मरक्षा-स्वसुरक्षा जन जागृति कार्यशाला गुड टच- बैड टच संपन्न

झाँसी- सामाजिक संस्था नवप्रभात की महिला प्रकोष्ठ कृति व अनुशासन निगरानी कमेटी वरिष्ठ जनों के दिशा निर्देश अनुसार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन, नारी सुरक्षा महिला कल्याण विषयक जन जागृति अभियान मिशन शक्ति के फेस-5.0 के तहत अपराध मुक्त भारतीय राष्ट्र की स्थापना के लिए संकल्पित भाव से संचालित संस्था महिला हेल्प लाइन वेदना एक दर्द – जनसंदेश समूह की महिला सदस्यों द्वारा संपूर्ण भारतीय राष्ट्र के अलग अलग महानगरो शहरों के अनुशासित एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों में आयोजित होने वाले आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों की श्रंखला में लिटिल एंजल मॉडर्न पब्लिक स्कूल झांसी में आयोजित आत्मरक्षा स्वसुरक्षा जनजागृति कार्यशाला गुड टच – बैड टच का शुभारंभ संस्था द्वारा सभी आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग शिक्षार्थी- सुरक्षित शिक्षार्थी की नीति समझाते हुए संकल्पित भाव से अपनी सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी रखकर जीवन शैली में गतिशील होने के आह्वान के साथ किया गया।
आत्मरक्षा कार्यशाला की मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य नीलम साहू रहीं
आत्मरक्षा कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने की
आत्मरक्षा कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए समूह वरिष्ठ संयोजिका के रूप में रूपम अग्रवाल ने खिलौना गुड़िया के माध्यम से सभी आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को सामान्य जीवन चर्या में घर परिवार के सदस्यों एवं अपरिचित लोगों से होने वाले को गुड टच एवं बैड टच को पहचानने एवम स्वयं की सुरक्षा कैसे करे संबंधी प्रमुख बिंदुओं की जानकारी पर प्रकाश डाला,जिस पर स्कूली विद्यार्थियों ने एक-एक कर अपनी अपनी जिज्ञासाओं पर समूह संयोजिकाओं से अनेक प्रश्न किए जिस पर उनके सभी प्रश्नों का उत्तर बालमन की जिज्ञासाओं के अनुसार देकर सभी को निरुत्तर किया गया
आत्म रक्षा कार्यशाला में अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी शिक्षार्थियों को सामान्य जीवन चर्या में घर से स्कूल आते समय अथवा स्कूल से घर जाते समय या अन्य किसी भी सामान्य जीवन शैली के क्रियाकलापो में अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए अपने आसपास सजग व सुरक्षित नजर बनाए रखने की जानकारी सभी शिक्षार्थियों को दी..एवं किसी भी विपत्ति काल में अपने पास ज्वलनशील स्प्रे मिर्च पाउडर छोटी सी कोई रस्सी, छोटी बड़ी घरेलू सेफ्टी पिन एवम स्वयं की सुरक्षा के लिए बनाए गए सुरक्षा चक्र अंतर्गत पुलिस विभाग 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा जानकारियों से सभी शिक्षार्थियों को अवगत करवाया!!!आत्मरक्षा कार्यशाला में समूह सखी रंजना तिवारी ने सभी शिक्षार्थियों को अनजान लोगों से कुछ भी खाने पीने की चीजें ना लेने या घर पर बिना बताए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ कहीं बाहर ना जाने, किसी बाहरी अपरिचित व्यक्ति या घर परिवार के किसी परिचित द्वारा किसी भी प्रकार का गलत आचरण करने पर उनकी शिकायत बिना डरे एवं बिना संकोच करें अपनी मां ,बड़े भाई -बहन, अथवा स्कूल टीचर से करने के लिए सभी को उत्साहवर्धन किया।
कार्यशाला में सभी शिक्षार्थियों ने बहुत हर्ष उल्लास के साथ प्रतिभाग किया एवं अपनी बाल मन की सभी जिज्ञासाओं का समाधान पाकर अपनी सुरक्षा स्वयं करने का एकजुटता से संकल्प लिया।कार्यशाला समापन के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन कमेटी ने मासूम बेटियों नारी अस्मिता की सुरक्षा के लिए अनवरत रूप से संचालित संस्था के सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित संस्था सदस्यों को गेस्ट ऑफ ऑनर के सम्मान से सम्मानित किया!!जिस पर सभी शिक्षार्थियों ने ताली बजाकर संस्था के सभी सदस्यों के प्रति अपनी वात्सल्यमयी भावनाएं प्रकट की…कार्यशाला का संचालन करते हुए संस्था महिला हेल्पलाइन अनुशासन निगरानी प्रभारी सौरभ अवस्थी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया
आत्म रक्षा कार्यशाला में रूपम अग्रवाल ,प्रिया अवस्थी, रंजना तिवारी सहित विद्यालय अध्यापिका अन्य स्टाफ मेंबर्स एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष मीडिया विभाग के सभी सहयोगियों का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement