रुदौली ब्लॉक में सजा ‘संकल्प सेतु’, एक छत के नीचे दिखी सरकारी योजनाओं की पूरी तस्वीर,
सात दिवसीय बहुद्देशीय सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, विधायक रामचंद्र यादव ने किया शुभारंभ।
विकास खंड रुदौली परिसर में गुरुवार को ‘संकल्प सेतु अभियान’ के तहत सात दिवसीय बहुद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन शुरू हुआ। परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपनी समस्याओं का समाधान भी करा रहे हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह मौजूद रहीं। विधायक की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया गया और अधिकारियों-कर्मचारियों से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच रहे लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों की जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।यह बहुद्देशीय सेवा शिविर 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ आमजन को उपलब्ध कराया जाएगा।इस मौके पर उपजिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, एडीओ एसबी भगवान दीन, जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडे, मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रुदौली ब्लॉक में सजा संकल्प सेतु एक छत के नीचे दिखाई सारी सरकारी योजनाओं की पूरी तस्वीर

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement


