प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई ब्रेजा कार, सात लोग घायल

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई ब्रेजा कार, सात लोग घायल

– मथुरा में दर्शन कर प्रयागराज लौट रहे थे कार सवार, लालगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किए गए सभी घायल

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकफेरशाह मजरे बसावन खेड़ा के पास बीती रात करीब एक बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। सभी लोग मथुरा में दर्शन करने के बाद प्रयागराज स्थित अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन | Advertisement

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद के करछना गांव निवासी राजकुमार, सुरेश, आशीष, अनिल, रामभवन, आशाराम और शिवकरन ब्रेजा कार से मथुरा में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

रात करीब एक बजे जब उनकी कार खीरों थाना क्षेत्र के चकफेरशाह गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी सात लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लालगंज सीएचसी पहुंचाया। चोटें गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को निजी एंबुलेंस से प्रयागराज ले गए।

इस संबंध में सेमरी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह बुंदेला ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें