– एस.एन. चौहान, प्रवीण दीक्षित और कृष्णा पांडेय से मुलाकात के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
शकील अहमद
लखनऊ। कैलाश विहार में 9 अक्टूबर 2026 को पार्षद गीता देवी गुप्ता (सरोजनी नगर प्रथम) एवं क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने एस.एन. चौहान, प्रवीण दीक्षित और कृष्णा पांडेय से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी के बीच आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई।
मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ने आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने पर जोर दिया।
पार्षद गीता देवी गुप्ता एवं क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता की इस शिष्टाचार भेंट का उद्देश्य आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना तथा सामाजिक संपर्क को निरंतर बनाए रखना रहा। इस दौरान सभी के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।




