-अमौसी के हिंदू खेड़ा स्थित मंदिर परिसर में लंबे समय से बनी थी पानी की समस्या, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता भी रहे मौजूद
शकील अहमद
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत अमौसी स्थित हिंदू खेड़ा के भुईयां माता मंदिर परिसर में 9 अक्टूबर 2026 को पार्षद गीता देवी गुप्ता के सौजन्य से बोरिंग का कार्य कराया गया।
मंदिर परिसर में काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसके चलते मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जनहित में बोरिंग का कार्य कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने जनहित से जुड़े इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। वहीं, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जनसेवा के उद्देश्य से क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।
बोरिंग का कार्य होने से भुईयां माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल के लिए पार्षद गीता देवी गुप्ता और क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।




