रुदौली अयोध्या दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए रुदौली पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर कोतवाली रुदौली निरीक्षक संजय मौर्य एवं एसडीओ विद्युत तथा चौकी इंचार्ज किला मय पुलिस बल के साथ कस्बा रुदौली में दुर्गा प्रतिमा जाने वाले मुख्य रूट का भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाट तक जाने वाले पूरे मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जहां-जहां बिजली के तार नीचे लटके मिले और खंभे खराब या जर्जर मिले, वहां एसडीओ विद्युत ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तत्काल उन्हें ठीक करने और बदलने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना न हो, इसके लिए पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। जर्जर तारों और खंभों को तुरंत बदलवाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
सीओ रुदौली ने पुलिस बल को भी निर्देशित किया कि विसर्जन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर अलर्ट मोड में रुदौली पुलिस-प्रशासन, मुख्य मार्ग का किया निरीक्षण

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement


