प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » छत्तीसगढ़ » खबर का पेज

भाजपा मंडल और NSS इकाई ने चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान

भाजपा मंडल और NSS इकाई ने चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान

2अक्टूबर गांधी जयंती पर छात्र-छात्राओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन | Advertisement

दुर्गुकोंदल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गुकोंदल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्गुकोंदल के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, NSS स्वयंसेवकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर फैले कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।
महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
भाजपा मंडल एवं NSS इकाई के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह अभियान सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने नियमित रूप से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। और इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री बिदेसिंग कल्लो, महामंत्री रामचंद्र कल्लो, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन, धरम मंडावी, मिडिया प्रभारी संजय उयके, सिरों कोमरे, सरपंच मुकेश नरेटी, बिसेन पुड़ो, बसंत सलाम, सहित विद्यालय के शिक्षक और NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें