प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

सरोजनीनगर के रामलीला मैदान का पुलिस अधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के निर्देश

सरोजनीनगर के रामलीला मैदान का पुलिस अधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के निर्देश

– अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा, क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनीनगर (लखनऊ)। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में किए गए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन और आमजन की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों की सुंदरता आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में निहित है।

उन्होंने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा जताया कि सतर्कता और जनसहयोग से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही आमजन से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें