प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या मंडल » खबर का पेज

मिशन शक्ति फेज-5 में रुदौली पुलिस ने ऐहार क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के दृष्टिगत महिलाओं को किया जागरूक

News Image

खतरा दिखे तो चुप न रहें, तुरन्त 112 पर करें काल : स्तुति गुप्ता

रिपोर्ट :- फ़तेह खान

विज्ञापन | Advertisement

रुदौली-अयोध्या। रास्ते में छेड़छाड़ हो या साइबर ठगी का खतरा…किसी अनजान कॉल से परेशानी हो या अचानक कोई आपात स्थिति सामने आ जाए, अब चुप रहना नहीं, मदद मांगना है। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत मंगलवार को रुदौली पुलिस ने ऐहार चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदीय नवरात्र के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है। कि परेशानी को छिपाने के बजाय समय रहते पुलिस और हेल्पलाइन की मदद लेना ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। इसी क्रम में ऐहार चौकी प्रभारी स्तुति गुप्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बालेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल छोटेलाल कनौजिया, कांस्टेबल सलमान अली, राहुल गौतम, धर्मेंद्र यादव ने बारी चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद किया। और सभी को सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई।

-एक नंबर, मदद का रास्ता

ऐहार चौकी प्रभारी स्तुति गुप्ता ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा के लिए 1090, आपात स्थिति में 112, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 और 108 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 की जानकारी दी।और उन्होंने बताया कि किसी भी खतरे या परेशानी की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें।

-एक क्लिक भी पड़ सकता है भारी

साइबर अपराध को लेकर स्तुति गुप्ता ने महिलाओं व बालिकाओं को खास तौर पर सतर्क किया। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध कॉल और संदेशों से सावधान रहने तथा निजी या गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

-अधिकार जानेंगी, तभी मजबूत होगी सुरक्षा

पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी। उद्देश्य सिर्फ हेल्पलाइन नंबर बताना नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और सरकारी सहायता तंत्र से जोड़ना रहा।

-दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचा सुरक्षा का संदेश

मिशन शक्ति के तहत ऐहार चौकी के बारी चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी को चुपचाप सहने के बजाय आवाज उठाएं। और समय रहते मदद लें। सुरक्षा व्यवस्था तभी प्रभावी होगी, जब महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों और मदद के रास्तों से परिचित हों।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें