सरायकेला-खरसावां, झारखंड। सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा संचालित Project Device के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 103 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन | Advertisement
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन का आवश्यक सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने सरायकेला-खरसावां पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की।
पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना को सूचना दें। साथ ही CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत दर्ज कराने से गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने में मदद मिलती है।
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने लोगों से मोबाइल फोन के IMEI नंबर और अन्य आवश्यक विवरण सुरक्षित रखने की भी अपील की है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति में पुलिस कार्रवाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
SARAIKELA : सरायकेला-खरसावां पुलिस की बड़ी पहल : CEIR से बरामद 103 गुम मोबाइल वास्तविक धारकों को लौटाए