प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मृत्यु

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दुबौलिया के टोला गुलराजपुर निवासी आठ वर्षीय बालक अमन पुत्र किशोर की मंगलवार की शाम को घर के बगल स्थित खेत में रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के समय घर के पास खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाया जा रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बालक रोटावेटर के पास चला गया। इसी दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram