Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

एसडीएम नें अफीम लाइसेंसी किसानों एवं मदिरा दुकानदारों का किया औचक निरीक्षण

Published on: 28-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। एसडीएम सचिन यादव ने शुक्रवार को मादक पदार्थ पर शिकंजा कस दिया है। इसके तहत उन्होंने तहसील क्षेत्र के बेड़ारू एवम देहली के दो अफीम के लाइसेंसी किसानों के खेत पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। उन्होंने लाइसेंसी किसान के खेत पर लगे अफीम की फसल के क्षेत्रफल की क्षेत्रीय लेखपाल से मौके पर जांच कराई। अफीम की खेती कर रहा लाइसेंसी निर्धारित लाइसेंस के अनुसार ही मौके पर काबिज मिला।

एसडीएम ने मौके से ही बाराबंकी जनपद के जिला अफीम अधिकारी करुण बिलग्रामी से अफीम के लाइसेंसी किसान के लाइसेंस की जांच पड़ताल की।
इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के मनऊ खेड़ा व शिवली की शराब की दुकानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में मदिरा की दुकानों पर रेट लिस्ट न होने पर उन्होंने सेल्समैन को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने मौके पर ही मदिरा दुकानदारों पर जुर्माना लगाकर धनराशि भी जमा कराई। एसडीएम की इस कार्यवाई से अफीम लाइसेंसी एवं मदिरा दुकानदारों में हड़कंप रहा। मादक पदार्थों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से की गई जांच में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के बेड़ारू गांव निवासी जमुना प्रसाद पुत्र महादेव गाटा संख्या 1772 रकबा 0.100 हेक्टर एवं क्षेत्र के देहली गांव निवासी रामचरन पुत्र ननकऊ गाटा संख्या 1563 रकबा 0.100 हेक्टर भूमि पर अफीम की खेती कर रहे हैं।

यह दोनों किसान बाराबंकी जनपद के जिला अफीम अधिकारी से अफीम की खेती के लिए लाइसेंस धारक हैं। एसडीएम सचिन यादव ने बताया शुक्रवार को दोनों अफीम उत्पादन के लाइसेंसी किसानों के खेत पर क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर जाकर जांच की गई। उन्होंने बताया मौके पर अफीम लाइसेंसी किसान लाइसेंस के अनुसार ही भूमि पर अफीम की फसल तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया बाराबंकी जनपद के जिला अफीम अधिकारी से दोनों अफीम किसानों के लाइसेंस की पुष्टि की गई है। एसडीएम ने मौके पर ही दोनों लाइसेंसी किसानों को निर्देशित किया है कि वह लाइसेंस के मानक के अनुरूप ही अफीम के फसल का उत्पादन करें, अनियमितता मिली तो बक्से नहीं जाएंगे।

इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के मनऊ खेड़ा व शिवली की मदिरा की दो दुकानों पर छापा मारा ,जहां उन्हें दोनों दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं मिला। रेट लिस्ट ना मिलने पर उन्होंने सेल्समैन को कड़ी फटकार लगाई और मौके पर मदिरा दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अर्थ दंड कर जुर्माना भी वसूला गया।

एसडीएम के इस औचक निरीक्षण से अफीम लाइसेंसी किसानों एवं मदिरा दुकानदारों में हड़कंप रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel