प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

शुभम सिटी में क्षेत्रवासियों संग पार्षद गीता देवी ने सुनी ‘मन की बात’, जनभागीदारी को बताया विकास की कुंजी

– पंडित खेड़ा के बूथ संख्या 97 पर हुआ कार्यक्रम, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहे मौजूद

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के शुभम सिटी, पंडित खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 97 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। कार्यक्रम में सरोजनी नगर प्रथम की पार्षद गीता देवी गुप्ता और क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, उपलब्धियों और आम नागरिकों की भागीदारी से जुड़े विषयों को सुना गया।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश की उपलब्धियों के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले आम नागरिकों के प्रयासों को भी सामने रखते हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से जनहित के कार्यों को और गति दी जा सकती है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ क्षेत्र के विकास में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर देशराज चौरसिया, अभिमन्यु सिंह, ध्रुव पाल, जितेंद्र कुमार वर्मा, सौरभ अग्निहोत्री, दिनेश कुमार, डॉ. सुशील सिंह चौहान, मनप्रीत कौर, रीना गौतम, खुश मालिया, सुरेश कुमार मुखर्जी, रेनू पाल, अभिषेक विश्वकर्मा, गुरमल सिंह, सूरज गुप्ता, राजेश कुमार मिश्रा और नितिन पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram