प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार ... ✦
खबर #5 'मैंने किया क्या है...', कहते रहे दिपके, तिरंगा मार्च के लिए घर से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में लिया ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 एथेनॉल उत्पादन में चीनी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश ✦
खबर #8 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 110 शिकायतें और 21 शिकायतों का किया तत्काल निस्तारण

अधिकारियों ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, जनसुनवाई पर दिया विशेष जोर

सलमान खान-डिप्टी ब्यूरो चीफ

रामपुर जिले की सभी छह तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मिलक तहसील में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में 26 शिकायतें आईं, जिनमें चार शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। बिलासपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में आठ शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शाहबाद तहसील में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें दो शिकायतों का समाधान किया गया। वहीं स्वार तहसील में 26 शिकायतों में से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को बड़ी राहत दी और टांडा तहसील में 13 शिकायतों में से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। जिले की सभी छह तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 110 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी मामलों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram