प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर सादगीपूर्ण मनाया गया अनूप करोसिया का जन्मदिवस

झाँसी। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में सामाजिक सौहार्द, आत्मीयता और उत्साह के वातावरण के बीच अनूप करोसिया का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं तथा भगवा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की विशेष गरिमा उस समय और बढ़ गई जब संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने अनूप करोसिया को तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन, नए संकल्पों और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का भी महत्वपूर्ण क्षण होता है।इस अवसर पर उपस्थित जनों ने अनूप करोसिया के सामाजिक व्यवहार, सरल व्यक्तित्व एवं सेवाभावी सोच की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीय संवाद, शुभकामनाओं और सौहार्द का सुंदर वातावरण बना रहा।इस अवसर पर राज बहादुर, रहीश परिहार, शुभम कुमार, मुकेश कुमार, रिशु, ए.पी. पाण्डेय, संत प्रकाश वर्मा, विजय चौधरी, बॉबी नगरा, सत्यम सिंह, हिमांशु हरवंशी, सागर, सौरभ, राघवेन्द्र, रवि, राजा, श्रीकांत, जवाहर सिंह राजपूत, संत राम पेंटर, अनुराग अहिरवार, सुशांत गुप्ता, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राजू सेन, राकेश अहिरवार, मुन्ना मास्टर, कमल मेहता, बसंत गुप्ता एवं मोहित लाक्षाकार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, शुभेच्छाओं और समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram