प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 ट्रंप ने भारत और चीन को दी बड़ी राहत, रूस से जुड़े कई प्रतिबंधों को हटाया ✦
खबर #3 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #4 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #8 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #9 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #10 दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज होने वाले प्रदर्शन पर नहीं लगाएंगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से इनकार किय ✦
खबर #11 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सोनौली बॉर्डर पर थाई महिला हिरासत में, संदिग्ध भारतीय दस्तावेज मिलने से मचा हड़कंप

– नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश के दौरान आव्रजन टीम ने पकड़ा, पुलिस कर रही दस्तावेजों और भारत आने के कारणों की जांच

सोनौली, महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन विभाग की सतर्कता के चलते थाईलैंड की एक महिला को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान उसके पास से कथित तौर पर संदिग्ध भारतीय दस्तावेज मिलने के बाद अधिकारियों ने उसे सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सोमवार शाम सोनौली सीमा पर आव्रजन विभाग की टीम यात्रियों के दस्तावेजों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रही एक विदेशी महिला जांच के लिए पहुंची।

महिला ने अधिकारियों को अपना पासपोर्ट और वीजा दिखाया। हालांकि, उसकी भाषा और बातचीत के तरीके को लेकर अधिकारियों को कुछ संदेह हुआ।

इसके बाद महिला से पूछताछ और उसके दस्तावेजों की गहन जांच की गई। महिला ने अपना नाम चोन यूतिचिरफ्त बताते हुए खुद को थाईलैंड का निवासी बताया।

जांच के दौरान उसके पास मौजूद कुछ भारतीय दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। इसके बाद आव्रजन अधिकारियों ने महिला को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि महिला पहले कई बार भारत आ चुकी है। वह नेपाल के रास्ते वृंदावन और मथुरा भी जाती रही है। बताया जा रहा है कि थाईलैंड में महिला का कपड़ों का कारोबार है।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके पास भारतीय दस्तावेज कैसे पहुंचे, इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट@ सौरभ जायसवाल

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram