प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनीनगर में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना

– जनसहभागिता, अनुशासन और व्यवस्थाओं के लिए आयोजन से जुड़े लोगों को दिया गया श्रेय, बड़ी संख्या में लोगों ने की भागीदारी

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर की धरती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम ने जनसहभागिता, अनुशासन, उत्साह और शानदार व्यवस्थाओं का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता में क्षेत्र की देवतुल्य जनता, सम्मानित अतिथियों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के अथक परिश्रम और समर्पण ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं से मुख्यमंत्री भी अत्यंत प्रसन्न नजर आए।

उन्होंने सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री की ओर से मिली सराहना आयोजन से जुड़े सभी लोगों के लिए उत्साह और प्रेरणा का विषय बनी।

सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिस प्रकार लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, वह क्षेत्र की मजबूत जनभागीदारी और सामाजिक एकजुटता को दर्शाती है।

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब और लोगों का उत्साह इस बात का प्रमाण रहा कि जब जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता एक साथ मिलकर किसी आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रयास करते हैं, तो उसका स्वरूप असाधारण हो जाता है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से लेकर अतिथियों के स्वागत, जनसुविधाओं और आयोजन की समग्र रूपरेखा तक हर स्तर पर किए गए प्रयासों की सराहना हुई। इस सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उन सभी लोगों को जाता है जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दिया।

इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर सरोजनीनगर की समस्त सम्मानित जनता, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद। आप सभी का स्नेह, विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram