प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनीनगर में रक्तदान शिविर लगाकर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

शकील अहमद लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सरोजनीनगर क्षेत्र में मंगलवार को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बिजनौर रोड स्थित स्काई पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव एवं कुमार दुर्गेश सिंह (सोनू यादव) ने किया। आयोजकों के अनुसार शिविर में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की टीम ने लोगों के शुगर और रक्तचाप (बीपी) की निःशुल्क जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया। पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कुमार दुर्गेश सिंह ने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, महासचिव शब्बीर खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, सलाम बाबू चौरसिया, कोषाध्यक्ष इंद्रेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, उपाध्यक्ष अजीत यादव, विमल सेठ, ज्ञानू यादव, शिवकुमार टाइगर, रमेश कनौजिया, इमरान खान, बीना रावत, ललिता राजपूत, रितु अग्रवाल, अभिषेक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कुछ वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने राजनीतिक विचार और पार्टी की रणनीति भी व्यक्त की।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram