Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Follow

Published on: 28-04-2025

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। पहले चरण में 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया जा रहा है। देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल पद्म पुरस्‍कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिये जाते हैं।कला, समाज सेवा, जनहित कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्‍यापार और उद्योग, चिकित्‍सा, साहित्‍य तथा शिक्षा, खेलकूद और लोकसेवा सहित विभ‍िन्‍न क्षेत्रों में यह सम्मान  दिया जाता है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पूर्व संध्‍या पर सरकार ने 139 पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा की थी। इसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्‍कार हैं। सुविख्‍यात वायलिन वादक और संगीतकार डॉ. एल सुब्रह्मयण्‍म और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डी. नागेश्‍वर रेड्डी, पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने वालों में तथा प्रख्‍यात लेखक-संपादक और प्रसार भारती के पूर्व अध्‍यक्ष ए.सूर्य प्रकाश, अभिनेता अनंतनाग, नन्‍दमुरी बाला कृष्‍ण और एस. अजित कुमार, भरत नाट्यम नृत्‍यांगना शोभना चन्‍द्रकुमार और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान पी.आर. श्रीजेश पद्म भूषण पाने वाले में शामिल हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel