UGC नियमों पर सवाल करने पर कार्यकर्ता को थप्पड़, प्रयागराज में BJP पार्षद पर FIR
प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम के दौरान यूजीसी नियमों पर सवाल उठाने पर एक भाजपा कार्यकर्ता से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। कार्यकर्ता रोहित तिवारी की शिकायत पर दारागंज थाने में भाजपा पार्षद विनय मिश्रा समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी इस व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।