UP DA Hike: दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले!
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है, जो जुलाई 2026 से लागू होगा। बढ़ा हुआ भत्ता नवंबर महीने के वेतन के साथ मिलेगा और जुलाई से नवंबर तक का बकाया एक साथ दिया जाएगा।