UP Weather Update: लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़का, घने कोहरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि लखीमपुर खीरी और औरैया में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की हल्की धूप से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रातें सर्द हो रही हैं और कोहरे से आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।